
जमशेदपुर : सन् 1974 के संपूर्ण क्रांति छात्र आंदोलन के दौरान लौहनगरी जमशेदपुर के तीन क्रांतिकारी छात्र प्रणब मुखर्जी, राजीव रंजन एवं मो मुशीम शहीद हुए थे। 18 जुलाई को साकची स्थित बसंत सिनेमा गोल चक्कर/शहीद चौक पर, तब से लेकर अब तक हर वर्ष शहीद छात्रों की याद में शहादत दिवस मनाया जाता रहा है। आज शहीद स्मारक निर्माण समिति, जमशेदपुर एवं जेपी युवा छात्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले संगठन के संयोजक सह अध्यक्ष संजीव आचार्य के नेतृत्व में तीन क्रांतिकारी छात्रों की शहादत दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम संगठन के सभी पदाधिकारियों के द्वारा जब तक सूरज चांद रहेगा, अमर शहीद तेरा नाम रहेगा। अमर शहीद अमर रहे ! जयप्रकाश नारायण अमर रहे! छात्र युवा शक्ति जिंदाबाद। संपूर्ण क्रांति जिंदाबाद। शहीद स्थल पर शहीद छात्रों का स्मारक बनाना होगा, सन 74 भूल न जाना, सत्ता मद में डूब न जाना नारों के साथ शहीद स्थल पर संगठन के सभी पदाधिकारियों के द्वारा बारी-बारी से फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर मोर्चा के संयोजक संजीव आचार्य ने कहा कि जेपी का सपना आज भी अधूरा है। (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि तत्कालीन छात्र नेता व्यवस्था परिवर्तन के बदले अभी मंत्री / विधायक पद के सुख सुविधा भोग रहे हैं। टाटा कंपनी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण अब तक शहीद स्मारक छात्रों का नहीं बन पाया है। जेपी आंदोलन से सत्ता के शिखर तक पहुंचने वाले नेताओं के पास आज शहीद दिवस के अवसर पर, शहीद छात्रों के लिए दो मिनट का समय नहीं है। ताकि शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पण करने आयें। उन्होंने कहा कि शहीद छात्रों का स्मारक शहीद स्थल पर जरूर बनेगा। इसके लिए जल्द ही संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री समेत क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, टाटा स्टील के वरीय पदाधिकारी एवं उपायुक्त को स्मारक पत्र सौंपा जाएगा। शाहिद स्मारक निर्माण समिति, जमशेदपुर अब चैन के नींद नहीं सोयेगी और ना तो क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को चैन की नींद सोने देगी। श्रद्धांजलि सभा में तपन मझी, राकेश कुमार, आनंद ठाकुर, संभू मुखी, दीपक पांडे , सुप्रिया शाह , संदीप दे, अमन खान, सोनू सिंह, अरविंद कुमार, राकेश दास , सुशांतो कुमार, अजय माझी, राजेश गोप, अमजद खान, विकी खान, लकी अख्तर, मुकेश सिंह , सोमनाथ बनर्जी, सपन राय,दीपक कुमार, मुकेश कुमार, सुखविंदर सिंह, रवि राव, सुजीत कुमार सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित थे।






