जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर के बहुचर्चित श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे की हत्या मामले में सुनवाई कर रहे जमशेदपुर कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द कुमार सिन्हा की अदालतें गुरूवार को आरोपी कुख्यात अपराधी अखिलेश सिंह की बयान 313 दपस के तहत बयान दर्ज की गई हैं. बयान में आरोपी अखिलेश सिंह ने अदालत को बताया कि वह निर्दोष हैं. घटना के दौरान वह पहले से ही जेल में बंद था. घटना 2 नवंबर 2007 की हैं.(नीचे भी पढ़े)
उल्लेखनीय है कि 2 नवंबर 2007 की सुबह साकची आमबगान स्थित आशीष डे की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में आशीष डे की कर्मचारी तापस पाल के बयान पर साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने अमलेश सिंह, बिनोद सिंह, पप्पू डॉन उर्फ जितेन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं कोर्ट से इन तीनों को उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई थी जबकि अखिलेश की गुरू विक्रम शर्मा को अदालत ने साक्ष्य अभाव में बरी कर दिया था. अखिलेश सिंह वर्तमान में दुमका जेल में बंद हैं.




