
जमशेदपुर : यह शहर अपनी विशेष पहचान रखता है, एक अपील की देर थी, आज जमशेदपुर ब्लड बैंक मे कोविड-19 मरीजों के लिए उपयोगी प्लाज्मा डोनेशन के लिए उन लोगों ने अपना सैम्पल दिया, जो कोविड-19 से मुक्त हो चुके हैं और उनके प्लाज्मा में पर्याप्त एंटीबॉडी कोविड-19 के खिलाफ उपलब्ध है। आज दो प्लाज्मा डोनर जिनमें टाटा स्टील कर्मी चन्दन कुमार जिन्होंने आज चौथी बार तथा आईटी कम्पनी एचपी के रवि कुमार सिंह ने अपना प्लाज्मा दान किया। जमशेदपुर ब्लड बैंक में प्लाज्मा डोनर्स के उत्साह बढाने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, चिकित्सक डॉ. एल. बी. सिंह तथा रेड क्रॉस के प्लाज्मा डोनर प्रभारी प्रभुनाथ सिंह उपस्थित थे। प्लाज्मा डोनर्स को जिला प्रशासन तथा रेड क्रॉस की तरफ से सम्मान पत्र तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। आज इसी क्रम में सिंगल डोनर्स प्लेटलेट की जरूरत पड़ने में शशिकान्त सिंह ने चौथी बार एसडीपी दान किया। जिला के उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार ने आम लोगों से विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे अपने घर के बुजुर्गों एवं बीमार लोगों के स्वास्थय का ध्यान रखते हुए कोविड-19 को रोकने के अनुकूल व्यवहार करें, जिससे उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी सुरक्षित हो सकें। श्री कुमार ने प्लाज्मा डोनर्स का आभार जताते हुए कहा कि जमशेदपुर शहर में रक्तदान एक परम्परा है और इसी कारण कठिन परिस्थितियों में कोरोना से जीतने वाले योद्धाओं के दान से कोरोना प्रभावित कई लोगों को नया जीवन मिला। उन्होंने कोरोना के दूसरे वेभ को रोकने के लिए सम्मिलित प्रयास का आह्वान किया है। (नीचे भी पढ़ें)
बागबेड़ा में नेत्र शिविर कल से
रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से शनिवार से स्व. केसर देवी पटवारी की पुण्य स्मृति में प्रीति अग्रवाल के संयोजन में नेत्र शिविर आयोजित किया जायेगा। पहले दिन रजिस्ट्रेशन के साथ नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की जायेगी तथा हायपर मैच्योर मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन ऑपरेशऩ के लिए किया जायेगा। 4 अप्रैल को ऑपरेशन के लिए चयनित नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. विवेक केडिया एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। उक्त जानकारी रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने प्रदान किया। 5 अप्रैल को नेत्र रोगियों के आंखों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी, जिसके पश्चात आवश्यक दवा व चश्मा प्रदान कर नेत्र रोगियों को विदा किया जायेगा।







