
बिष्टुपुर में गांजा के साथ पकड़ाए युवक को पुलिस ने भेजा जेल
बिष्टुपुर थाना अंतर्गत हरिजन बस्ती से गुरुवार को गांजा के साथ पकड़ाए आकाश सुन्ना को पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. बता दें कि धतकीडीह हरिजन बस्ती में गुरुवार को गांजा बेचने आए आकाश सुन्ना को पुलिस ने पकड़ा था. आकाश के पास से 1.5 किलो गांजा मिला था जिसे पुलिस न जप्त कर लिया था. ( खबर पढ़े)
बर्मामाइंस में मारपीट, मामला दर्ज (पूरी खबर पढ़े)
बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी में स्थानीय निवासी पवन मंडल के साथ मारपीट की गई. पवन ने इस मामले में बर्मामाइंस थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पवन ने इस मामले में चांद, आलम, रिंकू, शाहिद और दो अन्य पर आरोप लगाया है. घटना गुरुवार की है. (पूरी खबर पढ़े)
मुस्लिम बस्ती के पास ट्रेन के इंजन से केबुल की चोरी, मामला दर्ज
बर्मामाइंस थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती के पास ट्रेन के इंजन के बैट्री में लगे केबुल चोरी करने के मामले में बर्मामाइंस थाना में मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में संजय कुमार गुप्ता के बयान पर मुस्लिम बस्ती निवासी मो अफजल को आरोपी बनाया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (पूरी खबर पढ़े)
सीतारामडेरा में रुपयों की छिनतई करने वाला गया जेल
सीतारामडेरा थाना पुलिस ने बीते दिनों ब्रजेश सिंह देवनगर के पास 17 हजार रुपए छीनने के मामले में रोहित राव को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया. रोहित पूर्व में भी बकरी चोरी करने के आरोप में जेल जा चुका है. पुलिस ने उसके पास से छीने गए रुपए भी बरामद कर लिए है.






