
बहरागोड़ा : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार की रात कोलकाता में पार्टी की बैठक में भाग लेने के बाद जमशेदपुर जाने के क्रम में सड़क मार्ग होते हुए बहरागोड़ा पंहुचे. भाजपा जिला महामंत्री बाप्टु साव के नेतृत्व में बहरागोड़ा मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अर्जुन मुंडा को माला पहनाकर भव्य तरीके से स्वागत किया गया. इस बीच केंद्रीय मंत्री मुंडा ने कार्यकर्ताओं से संगठन की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा प्रखंड बंगाल सीमा से सटा है, भाजपा कार्यकर्ता बंगाल में होने वाली विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाये और सीमा वर्ती बंगाल के गांव में जाकर पार्टी के समर्थन में प्रचार- प्रसार के लिए आगे आए. वहीं मौके पर मंडल महामंत्री भक्ति पंडा, मिंटू नायक, मिहिर दलाई, कौशिक माइती, दीपंकर साव, नसीम अख्तर, संदीप दुबे, कुणाल सीट, उमेश राउत,अनल कामिला, नारायण राणा, माणिक रॉय, आकुल राणा, स्वरूप सीट समेत अन्य उपस्थित थे.




