जमशेदपुर : जमशेदपुर के द कैंटीन होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के गोलमुरी क्लब कर्मचारियों के यूनियन का चुनाव विधिवत संपन्न हुआ. कर्मचारियों ने पुनः अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को सर्वसम्मत से चुन लिया. बीके डिंडा को कार्यकारी अध्यक्ष एवं ददन सिंह को महासचिव सर्वसम्मत से चुन लिया. कमेटी मेंबरों के लिये चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार सह चुनाव पदाधिकारी मनीष द्वारा सीक्रेट बैलट पेपर गुप्त मतदान द्वारा चुनाव कराया गया. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें तीन कमेटी मेंबर निर्वाचित घोषित किए गए. गगन कुमार सिंह , राजू नाग एवं राजेश पाठक को कमेटी मेंबर चुन लिया गया. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने चुने हुए मेंबरों को बधाई दी तथा संगठित होकर के नए पुराने सभी साथियों को मिलकर के यूनियन संगठन को मजबूत बनाते हुए आगे की कार्य करने की सलाह दी. धनबाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्त की गई.




