जमशेदपुर : मानगो वसुन्धरा एस्टेट में चल रहे भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को स्वामी बृजनंदन शास्त्री ने लक्ष्मी के आठ प्रकारों की चर्चा करते हुए बताया कि बेलपत्र में अखंड लक्ष्मी का वास होता है. उन्होंने बताया कि अगर गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक किया जाय तो धन प्राप्ति होती है.

उन्होंने कहा कि अगर धन होगा तो धर्म की ध्वजा भी हमेशा फहराती रहेगी. इस कारण उन्होंने गन्ने के रस से शिवलिंग के अभिषेक को सर्वोत्तम बताया. कथा के दौरान उन्होंने भगवान शिव के वाहन, भगवान नंदी के बारे में कई बातें बताईं. उन्होंने कहा कि नंदी के चार पद यानी पैर हैं और उन चारों का अपना अलग महत्व भी है. पहला यानी दाहिना पैर धर्म का, यानी महादेव की भक्ति का है. दूसरा अर्थ के लिए और इसी तरह अन्य पद भी तप और मोक्ष के लिए हैं.

आज विभिन्न राजनीतिक एंव सामाजिक संगठनों के गणमान्य लोगों, जैसे डॉ दिनेशानन्द गोस्वामी, देवेन्द्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, अविनाश सिंह, सत्यप्रकाश, प्रेम, अजय सिंह, लड्डू सिंह, रीता मिश्रा, महावीर मूर्मू, दिनेश शर्मा, दिलीप पोद्दार, शिव शंकर सिंह, मुन्ना अग्रवाल, गुरमीत सिंह, आर के सिंह आदि ने भगवान शिव एवं बांके बिहारी के दरबार में हाजिरी लगायी एवं कथा का आनन्द लिया. आज की कथा को सफल बनाने में कृष्ण शर्मा काली, जयप्रकाश शर्मा, गोविन्दा शर्मा, राखी शर्मा, रवि शर्मा, चंदन शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, श्रवण शर्मा आदि ने अहम भूमिका निभाई.



