जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित आदर्श विद्या निकेतन स्कूल के बगल में स्थित वीर शिवाजी पार्क की चहारदीवारी के निर्माण कार्य का सोमवार को शिलान्यास हुआ. ज़िला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा व जिप सदस्य डॉ परितोष सिंह ने चहारदीवारी का विधिवत शिलान्यास किया. (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञात हो के जिप सदस्य डॉ परितोष सिंह के पहले पार्षद निधि से वीर शिवाजी पार्क मैदान की चहारदीवारी का निर्माण हो रहा है. उन्होंने बताया कि यह पार्क गोविंदपुर के हृदय स्थल पर स्थित है जिसका चारों ओर से अतिक्रमण हो रहा है. इसी के मद्देनजर स्थानीय लोगों के आग्रह पर पार्क को बचाने का संकल्प लिया गया एवं इसकी चहारदीवारी बनाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर पूर्वी छोटा गोविंदपुर की मुखिया राखी सिंह सरदार, पश्चिम छोटा गोविंदपुर की मुखिया सोनका सरदार, पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, वार्ड सदस्य ज्ञान पांडे, नीतेश कुमार, अमृता देवी, मनोज यादव ,अजीत सिंह, दीपू कुमार सहित अन्य अनेक लोग उपस्थित थे.



