जमशेदपुर : जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर में मंगलवार को देव दीपावली के अवसर पर भव्य दीपावली महोत्सव आयोजित हुआ. श्रीराम के चौदह वर्ष बनवास के पश्चात वापस अयोध्या लौटने की स्मृति में आज कार्तिक पूर्णिमा के दिवस पर आज श्री राजस्थान शिवमंदिर प्रांगण में दस हजार दीयों की रोशनी कर देव दीपावली महोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा ओर फूलों से सजाया गया. इस अवसर पर दस हजार जगमगाते दीयों की रोशनी में सैकड़ों भक्तों ने भगवान् श्री लक्ष्मी नारायण की सामूहिक आरती की और उसके बाद सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

देव दीपावली महोत्सव के अवसर पर श्री राजस्थान शिवमंदिर के अध्यक्ष छीतरमल धूत ने सभी भक्तों को देव दीपावली शुभकामनाएं दी. इस आयोजन को सफल बनाने में अरुण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल रामुका, पवन सिंगोदिया, सांवरलाल शर्मा, पवन काबरा, विश्वनाथ शर्मा, सुशील सर्वा, संजय गुप्ता, जगदीश धूत विशेष रूप से सक्रिय रहे. आज विशेष उपस्थित भक्तों में मुरलीधर केडिया, मुकेश मित्तल, आचार्य पंचम नाथ, महावीर चौबै, विश्वनाथ अग्रवाल, सीताराम भरतिया, रिंकू सिंह, गोवर्धन गुप्ता, मंटू अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल आदि शामिल रहे.












