
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रोड नंबर 3 में गुरुवार की दोपहर 100 से 150 की संख्या में असामाजिक तत्व अजायब कौर के घर का ताला तोड़ अंदर घुस गए. इसी बीच सभी ने अजायब कौर और उसके परिजनों के साथ धक्का मुक्की भी की. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस को देख सभी फरार हो गए. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)
इस मामले में अजायब कौर ने बताया कि रोड नंबर तीन में उनकी पुस्तैनी जमीन है. दिनेश संथालिया से न्यायालय में जमीन विवाद चला आ रहा है. कोरोना के कारण वह कोर्ट में पेश नहीं हो पा रही है. आज वह घर पर सो रही थी कि अचानक 100-150 की संख्या में लोग जिसमें महिलाएं भी शामिल थी उनके घर का ताला तोड़ घर में घुस आए. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)
जब उन्होने उनसे उनका परिचय पूछा तो किसी ने कुछ नहीं बताया. सभी ने उनके साथ धक्का मुक्की की. इस मामले को लेकर अजायब ने बिष्टुपुर थाने में लिखित शिकायत भी की है. (नीचे पूरी खबर पढ़ें)













