जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर क्रीड़ा भारती की ओर से रविवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में सभी आयु वर्गों के लिए वॉकिंग कम्पीटिशन आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ राजीव ठाकुर, डॉ आर कुमार, चमकता आईना के ब्रजभूषण सिंह, शक्ति सिंह, वरुण कुमार आदि उपस्थित थे. भारत माता और मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन कर प्रतियोगिता की शुरुआत की गई, (नीचे भी पढ़ें)
क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का अभिनंदन किया. प्रतियोगिता की शुरुआत 18-30 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुषों से किया गया, जिसमें 3.2 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी. इसके बाद 30-45 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें उन्हें 2.4 किलोमीटर की दूरी प्रतिभागियों ने तय की. इसके बाद 45-60 आयु वर्ग और अंत में 60 वर्ष के ऊपर आयु वर्ग के महिला पुरुषों की प्रतियोगिता हुई. ऑफिशियल की भूमिका में सह मंत्री कुंदन चंद्रा और एथलेटिक्स एसोसिएशन के सुचिंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरी टीम ने प्रतियोगिता संपन्न कराई. व्यवस्था में सुभाष कुमार, अनुप सिंह, सुखदेव सिंह, सुमित कुमार सिंह, सतनाम सिंह, डी सतीश, भूपेंद्र यादव, रघुनन्दन, मार्टिन, गोपी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. (नीचे भी पढ़ें)
18-30 आयु महिला वर्ग में क्रमशः पहले से पांचवें स्थान पाने वाली सुमी सिंह, सोनाली मुंडा, रेशमी कुमारी,श्वेता सिंह, खुशी कुमारी रहीं. 18-30 आयु पुरुष वर्ग में क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान पाने वाले अंकित किशोर, वी वेंकटेश, विवेक मिश्रा, उज्ज्वल, दीपक कुमार थे. 30-45 आयु महिला वर्ग में क्रमशः प्रथम से पांचवां स्थान पाने वाली गीता देवी, ज्योति कुमारी, प्रियंका, जयंती कुमारी, मामोनी सहिस थीं. 30-45 आयु पुरुष वर्ग में क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान पाने वालों में प्रमोद कुमार, संजीव कुमार, विश्वनाथ मंडल, पंकज कुमार, वागीश थे.
45-60 आयु महिला वर्ग में क्रमशः प्रथम से पांचवां स्थान पाने वाली नीतू, अमिता वर्मा, डॉ कविता सिंह, दांगी देव हंश, रेणु सिंह थी. 45-60 आयु पुरुष वर्ग में क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान पाने वाले राम लखन दास, राकेश कुमार , एस प्रुष्टि, जय प्रकाश वर्मा, तरुण चौधरी थे. 60 से ऊपर आयु महिला वर्ग में क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान पाने वाले चरणजीत कौर, सारू देवी,जसवीर कौर, सुनीता देवी, सुजाता थीं. 60से ऊपर आयु पुरुष वर्ग में क्रमशः प्रथम से पांचवें स्थान पाने वाले निर्मल सरकार, कंचन डे, अमरनाथ धोके , प्रवीर कोले, गेंदा सिंह थे. प्रतियोगिता के अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया.




