• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 30, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur watch chandrayan 3 landing – चंद्रयान 3 पर झूमा जमशेदपुर, देखे एक क्लिक में कहां क्या क्या हुआ

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

चंद्रयान 3 की सफलता का चेम्बर में किया गया सीधा प्रसारण
कोल्हान की सबसे बड़ी संख्या सिंहभूम चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स में बुधवार की शाम चन्द्रयान 3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के एतिहासिक पलों का सीधा प्रसारण किया गया. चेम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि पूरे देश के लिये ये अत्यंत गर्व की बात है की इसरो द्वारा निर्मित पुर्ण्तह स्वदेशी चन्द्रयान आज चाँद की सतह पर उतरने मे कामयाब हो गया. उक्त ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिये चेम्बर में इसका सीधा प्रसारण कराया गया. शाम 5:45 बजे प्रोजैक्टर एवं स्क्रीन की मदद से उक्त प्रसारण को बड़े पर्दे पर शुरु किया गया. जैसे जैसे रोवर चाँद की सतह के करीब पहुँच रहा था वैसे वैसे दर्शकों से भरा चेम्बर का पारीख हौल एकदम से शान्त हो गया और जैसे ही रोवर ने चाँद की सतह पर कदम रखा पूरा चेम्बर भारत माता के जैकारे से गूंज उठा. सभी ने एक दूसरे को बधाई दी. उन्होने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी. उन्होनें समस्त जमशेदपुर एवं कोल्हानवासियो को विशेष बधाई देते हुए कहा की ये हम सब के लिये गर्व की बात है कहीं. आयुष झा जो की चक्रधरपुर के रहने वाले हैं एवं डीएवी बिष्टुपुर के छात्र रह चुके हैं, ने भी इस मिशन में अहम योगदान दिया है. साथ ही साथ झारखण्ड के उन सभी उद्योगो को भी बधाई दी, जिन्होने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस मिशन की विनिर्माण प्रक्रिया मे अपना योगदान दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में महसचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष मुकेश मित्तल, महेश सोंथालिया, सचिव पियुष चौधरी, भरत मकानी, कार्यसमिति सदस्य पवन शर्मा, पवन नरेडी, विश्वनाथ शर्मा, सुनील , सौरव सोनथालीया, चन्द्रकांत ज़टाकिया अनूप शर्मा मनोज गोयल सतीश सिंह दीपक पटवारी सौरभ संथालियां आनंद चौधरी विनोद शर्मा महेंद्र मुनका अश्विनी अग्रवाल इत्यादी का विशेष योगदान रहा. (नीचे भी पढ़ें)

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में बंटा लड्डू
इस गौरवपूर्ण अवसर पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति ने मंदिर परिसर के समक्ष लड्डू वितरण कर एवं आतिशबाजी कर जश्न मनाया. सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर श्रद्धालुओं व आमजनों का मुंह मीठा कराकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी. इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने ‘हर हर महादेव’ एवं ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर खुशियां व्यक्त की. इससे पहले, पदाधिकारियों ने वीर बजरंगबली की आरती कर राष्ट्र की उन्नति एवं तरक्की की कामना की. सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं देश के महान वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम का प्रमाण है। उन्होंने देशवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी. इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, कृष्णमोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, संतोष यादव, कंचन दत्ता, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, कुमार संदेश, रॉकी सिंह, विक्रम चंद्राकर समेत कई अन्य सदस्यगण मौजूद रहे. (नीचे भी पढ़ें)

कीताडीह जेवियर पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देखा चंद्रयान 3 की लैंडिंग
जमशेदपुर के कीताडीह स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में चंद्रयान 3 की लैंडिंग की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देखी गयी. स्कूल की शिक्षिकाओं ने इसके लिए बुधवार की शाम को विशेष आयोजन किया था. स्कूल की छात्रा दीपा भारती ने चंद्रयान 3 का मॉडल भी तैयार किया था, जिसे सभी ने सराहा, विज्ञान संकाय के अध्यापक कमलकांत शर्मा ने इस अवसर पर मुख्य रूप से चंद्रयान-3 के मुख्य मिशन निदेशक ऋतु कृद्धाल और उनकी टीम के विषय में जानकारी दी विद्यालय मे उत्साह का माहौल था स्कूल के हेड गर्ल सृष्टि मिश्रा हेड बॉय आयुष गुप्ता ने संयुक्त रूप से चंद्रयान-3 के मिशन के पहले दिन से लैंडिंग के पहले के कुछ चरणों तक की एक-एक ऑर्बिट से संबंधित जानकारी दी, खुशी ,अदिति, रिया ,सुहाना, निकिता आकृति ने इस अवसर पर महिला साइंटिस्ट टीम मेंबर्स बनकर महिला सशक्तिकरण का मैसेज दिया. इस अवसर पर स्कूल प्राचार्या अंकिता तिवारी, सुमन, कमलकांत, अलका, सिमरन, रजनी, सुष्मिता गुड़िया, काजल, प्रीतिका, आशा, श्वेता ,शीतल, पीएन शर्मा मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर के सांसद ने जतायी खुशी
चंद्रयान – 3 के चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग होने पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के समस्त वैज्ञानिकों के टीम को अपनी ओर से बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है. मिशन चंद्रयान – 3 के चंद्रमा के सबसे कठिन दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनने पर अपनी प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि देश के समस्त वैज्ञानिकों के टीम भावना के साथ साथ देश के सशक्त ,सक्षम और दूरदृष्टि वाले नेतृत्व का यह परिणाम है. उन्होंने इस सामूहिक प्रयत्नों को नमन करते हुए कहा कि मोदी जी के कारण ही यह अभियान सफल हो पाया है. आने वाले वर्षों में भारत निश्चित रूप से दुनिया के सबसे विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल होगा वह दिन अब दूर नहीं है. सांसद श्री महतो ने वैज्ञानिकों की टीम में युवा वैज्ञानिक आयुष झा को भी विशेष रूप से बधाई दी है और कहा कि जमशेदपुर ने भी इस मिशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है यह हम लोगों के लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है.

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देख रोमांचित हुए पटमदा प्रखंड के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल के बच्चे
बुधवार को सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से पटमदा प्रखंड के आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल बांगुरदा में चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग का बड़े स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया. इस दौरान संस्था के संस्थापक सह पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी विशेष रूप से मौजूद रहे. चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर हर कोई उत्साहित था और जैसे ही चंद्रयान के कदम चांद पर पड़े तो स्कूली बच्चों के साथ पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी भी जश्न में झूम उठे. स्कूली बच्चों के संग कुणाल षाड़ंगी ने भी जमकर जश्न मनाया. इस दौरान स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने बड़े स्क्रीन पर लाइव टेलिकास्ट के माध्यम से कई नई वैज्ञानिक बातों को भी जाना. चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग होते ही पूरा स्कूल परिसर ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’ और ‘देश के वैज्ञानिक’ जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो उठा. इस दौरान बच्चों को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशियां मनाई गई. इस मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं इसरो के महान वैज्ञानिकों को इस अत्यंत महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं दूरदृष्टि से आज भारत ने सौर मंडल में एक नया इतिहास रच दिया और स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत ने विश्व भर में अग्रिम पंक्ति में अपना मज़बूत स्थान बना लिया है. पूरा विश्व आज भारत के वैज्ञानिकों की विद्धवता के प्रति नतमस्तक दिखाई दे रहा है. उन्होंने यह भी कहा की सही अर्थों में आज भारत पूरे विश्व में एक महाशक्ति के रूप में उभरा है। पूरा देश इस महान उपलब्धि के लिए गौरवान्वित महसूस कर रहा है. इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा, धवल सेठ, आकाश श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, विजय सोए, जीतू कुमार, लोबिन समेत कई अन्य मौजूद थे.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video
खबर

Jamshedpur crime : बर्मामाइंस में चापड़बाजी, युवक गंभीर, देखिये – video

August 30, 2026
Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
खबर

Jamshedpur mgm hospital womens fight : एमजीएम अस्पताल में दो महिलाओ के बीच विवाद बढ़ा, पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप

August 30, 2026
Jamshedpur ssp review meeting : लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
खबर

Jamshedpur ssp review meeting : लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

August 29, 2026
Next Post

jamshedpur electricity big decision - जमशेदपुर पूर्वी के क्षेत्र में टाटा स्टील यूआइएसएल देगी कई इलाको में बिजली, बारीडीह बस्ती में मिलेगी जुस्को की बिजली, बिरसानगर के लिए होगा सर्वे, विधायक सरयू राय ने स्पष्ट कहा - केबुल क्षेत्र के लोगों को व्यक्तिगत बिजली कनेक्शन दिलाने के लिए जरूरत पड़ेगी तो वे न्यायालय भी जाएंगे

Saraikela dc visited two blocks : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने किया कुचाई एवं खरसावां प्रखंडों का औचक निरीक्षण, डीसी के खरसावां पहुंचने पर कुचाई प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों में मचा हड़कंप

Saraikela dc visited kharsawan : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने किया कुचाई एवं खरसावां प्रखंडों का औचक निरीक्षण, डीसी के खरसावां पहुंचने पर कुचाई प्रखंड कार्यालय के अधिकारियों में मचा हड़कंप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मानुषमुड़िया के हेडमास्टर का निधन, शोक की लहर

Jamshedpur incident : टेल्को में मारपीट के दौरान पिस्टल लहराने का आरोप, युवक ने दूसरे दुकान में घुसकर बचाई जान, देखिए – video

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के पाकुड़िया में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, किरण एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

jamshedpur rural sports-चाकुलिया के दुधियाशोल गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद्घाटन मैच में मनजीत एकादश ने बाजी मारी, विजेता को 3 लाख व उपविजेता को मिलेगा दो लाख का पुरस्कार

Xavier public school : जेवियर पब्लिक स्कूल छोटा गोविंदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विद्यार्थियों में दिखा विशेष उत्साह, क्विज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur suicide : सीतारामडेरा में किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, रक्षाबंधन के लिए तीन दिन पहले ही ओडिशा से लौटा था घर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News