
जमशेदपुरः भारतीय रेल ने त्योहारी सीजन में जमशेदपुर वासियों को बड़ी सौगात दी है. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने टाटानगर से हैदराबाद के काचेगुड़ा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन शुक्रवार से शुरु हो गई है. इसे सप्ताह में एक दिन चलाया जाएगा. दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से जारी टाइमटेबल के अनुसार, टाटानगर से ट्रेन नंबर 08197 हर शुक्रवार को सुबह 5:15 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 11 बजे काचेगुड़ा पहुंचेगी. वहीं काचेगुड़ा से यह ट्रेन शनिवार दोपहर 12.45 बजे खुलेगी जो की रविवार की शाम 4 बजे टाटानगर पहुंचेगी.(नीचे भी पढ़ें)
जारी आदेश के अनुसार, फिलहाल इस ट्रेन को 5 नवंबर तक चलाई जाएगी. यह ट्रेन चक्रधरपुर, राउड़केला और झारुसगुड़ा स्टेशनों पर रुकेगी. बता दें कि जमशेदपुर से हैदराबाद के लिए बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं. टाटानगर से चलने वाली नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में AC-3 की 4 कोचें होंगी. इसके अलावा स्लीपर की 11 और 4 कोचें जनरल होंगी.





