जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के अथक प्रयास से मानगो के समता नगर में पानी की समस्या से समता नगर वासियों को जल्द छुटकारा मिलेगी. विगत कई सालों से मानगो के समता नगर में पानी की समस्या चल रही थी. एक नंबर जोन से ही पूरे समता नगर में पानी की सप्लाई की जा रही थी, जिसे दो भाग में बांट दिया गया है. आधे समता नगर को 1 नंबर जोन से ही पानी सप्लाई करवाई जाएगी और आधे समता नगर को 4 नंबर जोन से पानी की सप्लाई करवाई जाएगी. इसका मापी कर लिया गया है और जल्द ही इसका एस्टीमेट बनाकर पानी की सप्लाई जल्द शुरू कर दी जाएगी.











