
जमशेदपुर : जुगसलाई पटाखा बिक्री के मामले को लेकर स्टेशन रोड में होटल राज के पास संस्कृति सोशल वेलफेयर ट्रस्ट की महिलाओं ने रविवार को धरना दिया. ट्रस्ट की महिलाएं लाइसेंस कई विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द किये जाने और पटाखा की कीमतों को लेकर विरोध दर्ज करा रही थीं. उनका कहना था कि दो को छोड़ सभी दुकानदारों का पटाखा लाइसेंस रद्द कर दिया गया है. इस कारण मनमाने दाम पर पटाखों की बिक्री हो रही है, जबकि दीपावली आम व खास सभी के लिए है. ऐसे में यदि लाइसेंस देना ही है, तो सभी दुकानदारों को दिया जाये, अन्यथा सभी का रद्द किया है. जिला प्रसाशन अगर सभी को लाइसेंस नहीं देगा तो धरना जारी रहेगा. ट्रस्ट की मुनमुन चक्रवर्ती ने कहा कि जिला प्रसाशन गलत कर रहा है. अगर सभी को लाइसेंस नहीं मिला, तो वे लोग उपायुक्त से मिलकर इसकी शिकायत करेंगी.







