जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस क्लब ने हाईटेक कैपिटल के साथ मिलकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया. 2025 की एक्सीलरेट एक्शन की थीम को ध्यान में रखते हुए संस्था ने ‘स्त्रीधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे. इस दौरान मुंबई की जानीमानी एनएलपी प्रैक्टिशनर और कथाकार मीनाक्षी दूबे भी उपस्थित रही. उन्होंने कहानी के माध्यम से महिलाओं को साक्षरता एवं महिला सश्क्तिकरण परियोजनाओं पर प्रशिक्षिता किया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में महिलाओं की सोच में उल्लेखनीय परिवर्तन और आर्थिक भागीदारी में मौन क्रांति के बावजूद भी वे घरेलू हिंसा का शिकार हो जाती है. इसलिए ये अनिवार्य है कि महिलाएं अपने अच्छे, उज्जवल भविष्य के लिए आज ही निवेश विकल्प अपनाएं. कार्यक्रम में विधायक सरयू राय के अलावा, सम्मानित अतिथिओं में अशोक गोयल, अभिषेक भालोटिया, संस्था अध्यक्ष रीना अनिल वेदागिरी, सचिव पूजा भालोटिया, कोषाध्यक्ष मधु सिंह, कोर कमिटी सदस्य में शीलत, कृष्णा, ईशा, मुस्कान, पूनम, सीमा, अर्चना, कमल और पूरबी घोष उपस्थित रही.














