रांची / जमशेदपुर : झारखंड के तीन विवि में नए कुलपतियों की नियुक्ति कर दी गयी है. राजभवन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल विवि फॉर वीमेन की प्रोफेसर डॉ एला कुमार को जमशेदपुर महिला विवि का नया कुलपति नियुक्त किया गया है. इसी तरह लखनऊ विवि में प्रोफेसर पद पर कार्यरत प्रो राजीव मनोहर को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची का कुलपति बनाया गया है. (नीचे भी पढ़े)
इसी तरह नालंदा विवि राजगीर के प्रोफेसर व डीन पद पर कार्यरत अभय कुमार सिंह को झारखंड राज्य मुक्त विवि रांची का नया कुलपति बनाया है. तीनों कुलपति का कार्यकाल तीन साल का होगा. विदित हो कि जमशेदपुर महिला विवि के कुलपति प्रभार में चल रहा था. कुलपति की नियुक्ति से विवि का विकास कार्यों को गति मिलेगी.







