जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी 2026 को देश का 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. (नीचे भी पढे़ं)

इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की शक्ति और नागरिकों के कर्तव्यों के विषय में बात कर मार्गदशित किया और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढे़ं)
उसके उपरांत विद्यार्थियों द्वारा स्पीच, राष्ट्रीय गान और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
अंत में सभी बच्चों और उपस्थित अभिभावकों को मिठाइयां दी गयी. (नीचे भी पढे़ं)
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या निभा सिंह, गोविंदपुर ब्रांच की डायरेक्टर रूपा महतो, डोरकासाई ब्रांच के प्रधानाचार्य राजीव रंजन सिंह, परीक्षित दास, जयकुमार सिंह, मिहिर दास, मनोज दास तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम हर्ष भरे माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.




