रांची / जमशेदपुर : झारखंड के कोल्हान सहित कई जिलों में मंगलवार को बादल छाए रहे. इस दौरान रांची के कांके का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.4 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर में बादलों के कारण विजिबिलिटी सबसे कम रही. (नीचे भी पढे़ं)
मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है. रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक 28 जनवरी बुधवार को राज्य के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में बारिश का अनुमान है. वहीं शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में हल्के कोहरा के बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे. (नीचे भी पढे़ं)
उन्होंने बताया कि राज्य में अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे (2-3) की वृद्धि होगी. इसके पश्चात अगले 3 दिन इसमें गिरावट होगी. (नीचे भी पढे़ं)
बुधवार को इन जिलों में बारिश का अनुमान – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बुधवार को राज्य के पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार जिले में बारिश का अनुमान है. इसके साथ ही रात में ठंडक बढ़ने लगेगी. शेष जिलों में बादल छाए रहेंगे. (नीचे भी पढे़ं)
जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
जिला – अधिकतम तापमान – न्यूनतम तापमान
रांची (शहर) – 25.6 डिग्री सेल्सियस – 11.6 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 29.1 डिग्री सेल्सियस – 14.7 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 27.8 डिग्री सेल्सियस – 10.7 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 27.5 डिग्री सेल्सियस – 12.2 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 30.8 डिग्री सेल्सियस – 12.4 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 26.6 डिग्री सेल्सियस – 13.2 डिग्री सेल्सियस
बहरागोड़ा – 29.1 डिग्री सेल्सियस – 14.5 डिग्री सेल्सियस
कोडरमा – 25.2 डिग्री सेल्सियस – 12.2 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 26.6 डिग्री सेल्सियस – 10.0 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 24.8 डिग्री सेल्सियस – 10.7 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 26.4 डिग्री सेल्सियस – 9.8 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 21.8 डिग्री सेल्सियस – 12.1 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 27.1 डिग्री सेल्सियस – 9.6 डिग्री सेल्सियस
पाकुड़ – 27.7 डिग्री सेल्सियस – 11.3 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 30.0 डिग्री सेल्सियस – 13.2 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 27.3 डिग्री सेल्सियस – 12.0 डिग्री सेल्सियस
जगन्नाथपुर – 28.2 डिग्री सेल्सियस – 12.1 डिग्री सेल्सियस




