जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस शुभ अवसर पर विद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह, प्रधानाचार्या निभा सिंह, गोविंदपुर ब्रांच की डायरेक्टर रूपा महतो, सभी शिक्षक गण, अभिभावक गण तथा छात्र-छात्राओं ने साथ मिलकर मां की अराधना करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित किया और उनसे बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना की. (नीचे भी पढे़ं)

पूजा के उपरांत सभी बच्चों को शिक्षकों के द्वारा इस दिन के महत्व के विषय में बताया गया. अंत में सभी बच्चों और अभिभावकों में प्रसाद वितरित किया गया. इस प्रकार यह पूरा कार्यक्रम हर्ष और उत्साह पूर्ण माहौल में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ.




