जमशेदपुर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सरकार योगा एकेडमी की ओर से कदमा शास्त्रीनगर स्थित जॉगर्स पार्क में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें निर्मल सेवा सदन ने सहयोग प्रदान किया. एकेडमी के संस्थापक योग गुरु अंशु सरकार तथा सेवा सदन के महासचिव गौतम कुमार ने दीप जलाकर इसका शुभारंभ किया. मौके पर मौजूद लोगों को अंशु सरकार तथा योग क्वीन स्मिकी सरकार ने लोगों को बिना दवा के योग, प्राणायाम, मुद्रा व ध्यान के माध्यम से कई बीमारी से निजात दिलाने के उपाय बताए.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर लोगों को योग के प्रति इच्छा जागृत करने के उद्देश्य से क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई. अंशु सरकार ने लोगों से योग से संबंधित कई सवाल पूछे, जिसका सही उत्तर देनेवालों को पुरस्कृत किया गया. शिविर में अतिथियों के रुप में लाल्टू महतो, रविन्द्र प्रसाद, किशोर कंडुलना, ब्रेरेना कडुंलना, प्रो. असलम मलिक, शंभू मुखी, प्रेमलाल साहू, स्वर्णा मार्डी, सुरेश प्रसाद, बी रामा राव, राजकुमार दास, संजय केडिया आदि शामिल हुए. इस मौके पर रविन्द्र प्रसाद ने अपनी धर्मपत्नी के साथ अंशु सरकार व स्मिकी सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.







