
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एक दिवसीय कोल्हान के दौरे पर आए रवि कुमार चौबे कोल्हान कार्यालय साकची पहुंचे. जहां कोल्हान प्रभारी अंजनी कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदेश पदाधिकारियों एवं कोल्हान पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. सर्वप्रथम प्रदेश अध्यक्ष कुमार रवि को माला पहनाकर अभिनंदन किया गया. कोल्हान प्रभारी अंजनी कुमार पाण्डेय को भी माला पहनाकर अभिनंदन किया गया. इस मौके पर कुमार रवि ने संगठन की मजबूती एवं कार्यशैली पर सभी पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया. संगठन सर्वोपरि पर मूल मंत्र भी दिया. इस कार्यक्रम का संचालन अंजनी कुमार (सहायक सचिव टीआरएफ लेबर यूनियन) ने किया. इस कार्यक्रम में रीता शर्मा, प्रिया महतो, गुलरेज अंसारी, संजय कुमार झा, अमित कुमार प्रसाद, मनीष कुमार सिंह, मन्तोष कुमार पांडेय, शशिकांत मुखी, शशि करुवा, सुव्रतो डे, सुधीर प्रसाद, कुमार रविश सिंह, आलोक कुमार, पंकज सिंह, शशि भूषण सिंह, विजय सिंह, पुर्नेन्दू सिंह, ध्रमेन्द्र कुमार, अजय कुमार, अजय कुमार सिंह आदि उपस्थित थें.





