
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. जमशेदपुर के साकची थाना की पुलिस ने छिनतई करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किकया है. इस गिरोह के आट लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में भुइयाडीह ग्वाला बस्ती निवासी सागर शर्मा, अमन कुमार, मनीष मुंडा, अंकित यादव, अनीस यादव, बजरंग और उदय शंकर शामिल है. बताया जाता है कि साकची शितला मंदिर के पास एक महिला से मोबाइल की छिनतई कर एक युवक भाग रहा था. पुलिस का गश्ती दल वहीं पर गश्ती कर ररहा था. पुलिस ने पीछा कर उक्त युवक को धर दबोचा.
इसके बाद पुलिस ने उसको पकड़कर थाना में पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छिनतई की गयी मोबाइल, सोने के चेन समेत अन्य सामानों को बरामद करने में सफलता पायी. सागर शर्मा पहले पकड़ाया, जिसकी निशानदेही पर भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में पुलिस ने छापामारी कर पकड़ा. इसके बाद पूरी कहानी सामने आ गयी. सारे आठ लोग एक गिरोह संचालित करते थे जो एक दिन में एक व्यक्ति को शिकार बनाकर लौटते थे और आपस में पैसों का बंटवारा करते थे.

पुलिस इस गिरोह के तीन और सदस्यों की तलाश कर रही है, जो फरार बताये जा रहे है. पुलिस गश्ती दल की सक्रियता के कारण यह बड़ा गिरोह पकड़ा गया है, जिसको पकड़ने वाली पुलिस टीम को सम्मानित करने की भी तैयारी की गयी है. पुलिस ने सारे पकड़े गये युवकों को जेल भेज दिया है.






