जमशेदपुर : आगामी युवा आजसू सम्मेलन की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर रविवार को जमशेदपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में आजसू पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस, केंद्रीय सचिव हरिलाल महतो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया. बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने सम्मेलन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एक जम्बो तैयारी समिति का गठन किया. उन्होंने समिति के सभी सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपते हुए संगठनात्मक समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि युवा सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को संगठित कर झारखंड के जनसरोकारों के लिए संघर्ष का नया अध्याय प्रारंभ करने का अवसर है. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी युवा प्रभारियों को अपने-अपने प्रखंडों में व्यापक युवा संवाद अभियान चलाना होगा. उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में युवाओं से सीधा संपर्क स्थापित करने तथा पूरे कोल्हान प्रमंडल में 5,000 युवा नेताओं को तैयार करने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि मजबूत युवा संगठन ही भविष्य में जनआंदोलनों की सबसे बड़ी ताकत बनेगा. हरिलाल महतो ने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से युवाओं में संगठन के प्रति नई ऊर्जा और विश्वास का संचार होगा. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सम्मेलन की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि सम्मेलन को लेकर पूरे शहर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा. साथ ही युवा कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक युवाओं को सम्मेलन से जोड़ेंगे. सम्मेलन के माध्यम से युवाओं की भागीदारी को मजबूत करते हुए संगठनात्मक विस्तार और जनआंदोलन की नई शुरुआत की जाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक के अंत में पार्टी नेतृत्व ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया. बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिश, जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, सागेन हांसदा, वन विहारी महतो, केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह, डोमेन टुडू, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, चंद्रेश्वर पांडेय, लालन झा, विमल मौर्या, धीरज यादव, मनोज महतो, अवनीश सिंह, गौतम सामंता, विकास महतो, मंटू शुक्ला, परवीन प्रसाद, ललित सिंह, सौरभ राहुल सिंह, निरंजन महतो, आकाश सिन्हा, सौरभ राहुल सिंह, राजेश चौधरी, चंदन सिंह, हैरी एंथोनी, देवाशीष चौधरी, शेखर सहिश, समेत अन्य मौजूद रहे.




