
जमशेदपुर : पर्यावरण को दूषित होने से बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है. इसी कड़ी में समाजसेवी व जिला परिषद के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने जोजोबेरा जाहेरथान में वृक्षारोपण किया. इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. वही राजकुमार सिंह ने सबों को पर्यावरण को कैसे सुरक्षित रखने के उपाय बताये.
इससे पूर्व राजकुमार सिंह ने जानेगोड़ा से जाहेरस्थान तक जानेवाली सड़क का मुआयना किया. इस 1140 फीट सड़क का हाल ही में निर्माण हुआ है. इस दौरान श्री सिंह ने फीता काट कर सड़क का उद्घाटन भी किया. करीब 200 फीट सड़क और बननी है, जिसका टेंडर हो चुका है. दो माह में यह भी तैयार हो जायेगा. बताया गया कि आज जाहेरथान में आंवला, चंदन, बहेर, अर्जुन आदि के पौधे भी लगाये. इसके बाद परसुडीह के अन्य इलाकों में भी करीब 50 पौधे लगाये. इस दौरान देवेंद्र सिंह, श्रवण वर्मा, शिव हांसदा, लखन हांसदा समेत कई लोग उपस्थित थे.





