
रांची : झारखंड के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गोड्डा जिले के नगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआइ) अनोद कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. वह एक केस में केस दायरी लिखने और थाना से ही बेल देने की बता बताकर गोड्डा के रमला गांव के रहने वाले जयप्रकाश शाह उर्फ बबलू से दस हजार रुपये की मांग कर रहे थे. बताया जाता है कि बबलू का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसको लेकर मारपीट और गाली गलौज हो गयी थी. इससे संबंधित केस थाना में दायर हुआ था. एएसआइ इस केस के आइओ थे. वे इस कांड में उनको राहत देने के लिए दस हजार रुपये का डिमांड कर रहे थे. बबलू घूस देना नहीं चाहता था. इसके बाद वह भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से संपर्क साधा, जिसके बाद इसका सत्यापन किया गया, जिसमें यह कांड सही पाया गया. इसके बाद एसीबी की टीम ने उसको रंगेहाथ घूस लेते हुए धर दबोचा. आरोपी मूलत: बिहार के बागलपुर के लोदीपुर के कोईलीकुटा का रहने वाला है.






