
साहेबगंज : झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा है. भीड़ तंत्र द्वारा लगातार इनसानों को मौत के घाट उतार दिया जा रहा है. खुद न्याय कर डाल रहे है. ऐसा ही घटना फिर से साहेबगंज जिले में हुआ है. यहां के मिर्जाचौकी थानांतर्गत बिचकानी पहाड़ पर स्थित तेतरिया गांव के लोगों ने बच्चा चोर के संदेह में एक अज्ञात बुजुर्ग को पीटकर मार डाला. वह बुजुर्ग संभवत: एरिया में घुमकर अपना जीविका चलाता था. उसको बच्चा चोर बताकर पीटकर लोगों ने मार डाला. मारने वाले लोग आदिम जनजाति पहाड़िया समुदाय के है. मिर्जा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया था. जिले के एसपी एचपी जनार्दन पुलिस बल के साथ वहां कैंप कर रहे है. लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि किसी भी तरह कानून को हाथ में नहीं लें.



