धनबाद : पूर्व विधायक भाजपा नेत्री और दिशोम गुरू शिबू सोरेन की बड़ी बहू सीता सोरेन पर गुरुवार रात जानलेवा हमला का प्रयास किया गया. वे धनबाद के सरायढेला स्थित एक होटल में रुकी थी. जहां कमरे में पूर्व पीए देवाशीष घोष हथियार लेकर कमरे में घुस गया, पर उसकी कोशिश नाकामयाब रही. सीता सोरेन के सुरक्षा कर्मियों ने उसे धर दबोचा. इसकी जानकारी पुलिस को दी है और पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और पूर्व पीए को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से दो पिस्तौल पुलिस ने बरामद किया है. शुक्रवार को धनबाद कोर्ट ने आरोपी को पेश किया गया, जहां न्यायिक हिरासत में पूर्व पीए को जेल भेजा गया.












