जमशेदपुर: 6 मार्च गुरुवार को सरायकेला खरसावां ज़िला अंतर्गत कपाली ओपी अंसार नगर डेमडूबी के पास शिवम् कुमार सिंह की हत्या अज्ञात द्वारा गला रेतकर कर दी गयी थी. घटना के बाद परिजनों द्वारा अभियुक्तों की गिरफ़्तारी को लेकर कम्हरगोड़ा मुख्य सड़क जाम कर दिया गया. जिसके बाद चांडिल इंस्पेक्टर द्वारा आश्वासन दिया गया था कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मृतक के भाई शुभम सिंह के लिखित आवेदन पर कपाली ओपी में काण्ड संख्या 36/25 धारा 103(1), 61(2), 351(3) बीएनएस दर्ज किया गया. इस काण्ड का उदभेदन और अभियुक्तों की गिरफ़्तारी करने हेतु सराइकेला एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ चांडिल द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस घटना के उद्भेदन में मानवीय तकनीकी व साक्ष्य के आधार पर सोनारी निवासी राहुल दास, कपाली डेमडूबी निवासी मो आसिफ को गिरफ्तार किया गया. जानकारी के अनुसार अभियुक्त राहुल का प्रेम प्रसंग एक युवती के साथ था और वह उससे शादी करने वाला था. लेकिन शिवम् सिंह राहुल की प्रेमिका को अक्सर टीस किया करता था. बार बार राहुल द्वारा शिवम् को समझाया गया लेकिन वह नहीं माना. 5 मार्च की रात राहुल और शिवम् कपाली डेमडूबी शराब पीने पहुंचे जहां दोनों के बीच बकझक हो गयी और राहुल ने इसके बाद घटना को अंजाम दिया. वहीं मो आसिफ को इस हत्या की जानकारी पहले से थी. राहुल घटना को अंजाम देने के बाद मो आसिफ के घर पंहुचा जहां उसने खून से सना कपड़े बदले और मो आसिफ का टी शर्ट पहनकर बाहर निकला. इसके बाद दोनों सोनारी थाना में आत्मसमर्पण कर दिया. इसके बाद पुलिस ने जेल भेजने की तैयारी कर रही है.














