• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, August 12, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-bjp-shocked-झारखंड भाजपा में शोक की लहर, खबर पाते ही सुबह 5 बजे ही पहुंच गये पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जमशेदपुर से भाजपा ने पार्टी ध्वज ओढ़ाकर किया नमन, चक्रधरपुर भेजा गया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा का शव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, बाबूलाल मरांडी समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक, जमशेदपुर के नेताओं ने भी शोक जताया, एक क्लिक में पढ़े, किसने क्या कहा

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष एवं पूर्व सांसद कोल्हान के कद्दावर नेता लक्ष्‍मण गिलुवा का गुरुवार को निधन हो गया. रात करीब 2 बजकर 50 मिनट पर उन्‍होंने जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में अंतिम सांस लीं. कोरोना संक्रमित होने के पश्चात टाटा मोटर्स अस्पताल में पिछले सात दिनों से उनका इलाज चल रहा था. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने जानकारी मिलते ही सुबह 5 बजे ही टाटा मोटर्स अस्पताल जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की. भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने लक्ष्मण गिलुवा के निधन की खबर पाकर टाटा मोटर्स अस्पताल में कार्यकर्ताओं के संग पार्थिव शरीर पर सम्मानस्वरूप पार्टी का ध्वज ओढ़ाकर एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया. इसके पश्चात पार्थिव शरीर को अंतिम विदाई हेतु परिजनों के संग चक्रधरपुर रवाना किया. इस दौरान जमशेदपुर महानगर के जिला मंत्री पप्पू सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष हेमंत सिंह, भाजयुमो कोल्हान प्रभारी प्रदीप मुखर्जी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. वहीं, लक्ष्मण गिलुवा के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा झारखंड के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई नेताओं ने दुःख जताया है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश-
”भाजपा झारखण्ड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,पूर्व सांसद,सरल व्यक्तित्व आदरणीय श्री लक्ष्मण गिलुआ जी के निधन से मर्माहत हूँ,यह पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनो और समर्थकों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.”
केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा-
”झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री लक्ष्मण गिलुआ जी के निधन का दुःखद समाचार मिला।उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति।”
रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
”भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा के निधन की ख़बर से मन व्यथित है। उनका यूँ असमय जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। गिलुवा जी का सम्पूर्ण जीवन प्रदेश, समाज और संगठन की सेवा के प्रति समर्पित रहा है। उनके निधन से झारखंड प्रदेश की राजनीति में जो शून्यता आयी है उसकी भरपाई निकट भविष्य में मुश्किल है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूँ। ओम शांति। ”
बाबूलाल मरांडी, झारखंड भाजपा के विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री

”पूर्व सांसद व झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष लक्षमण गिलुआ का निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। इनका यूँ चला जाना पूरे राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिजनों को साहस प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि ॐ शांति।”
पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी

”भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के आकस्मिक निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह लक्ष्मण गिलुवा के निधन की खबर सुनते ही टाटा मोटर्स पहुँच कर कार्यकर्ताओं के संग सारी कागज़ी औपचारिकता पूरी कर पार्थिव शव को उनके पैतृक निवास स्थान के लिये विदा किया। उनका निधन प्रदेश की राजनीति एवं सामाजिक क्षितिज के लिए अपूर्णीय क्षति है। ”
गुंजन यादव, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष

”पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभिभावकस्वरूप लक्ष्मण गिलुवा के निधन की ख़बर से मर्माहत हूँ। उनका निधन संगठन व समाज के लिए बड़ी क्षति है। संगठन में उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला। कई मौकों पर एक साथ मंच साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर गहरी संवेदना प्रकट करती है। पार्टी ने आपना एक महत्वपूर्ण अभिभावक को खो दिया। ”
राजेश कुमार शुक्ल, झारखंड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता

”लक्ष्मण गिलुवा जी एक कुशल संगठक, व्यवहार कुशल जननेता थे, जिनके निधन से झारखंड की राजनीतिक जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है. वही भाजपा ने एक समर्पित और मिलनसार पार्टी नेता को खो दिया है. श्री शुक्ल ने कहा है कि आजकल राजनीति में हर व्यक्ति सज्जन नही हुआ करते है. लेकिन श्री गिलुवा में महानता और सज्जनता का दुर्लभ संगम था. श्री गिलुवा से उनके अत्यंत निजी संबंध भी थे वे हमेशा फ़ोन कर समाचार पूछते थे. हर मौके पर मेरे यहा आते थे तथा जमशेदपुर आने पर एक बार मेरे घर अवश्य आते थे. उनका निधन मेरी निजी क्षति भी है. प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे,उनके परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करे. श्री शुक्ल ने कहा कि वे सदैव हमारे ख्यालो और विचारों में जीवंत रहेंगे. ”
अनिल मोदी, महामंत्री, जमशेदपुर महानगर भाजपा

”पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से भाजपा का एक मजबूत स्तंभ ढह गया है। उनका निधन कोल्हान प्रमंडल के कार्यकर्ताओं के लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे सदैव हमारी स्मृतियों में चिरस्थायी बनें रहेंगे। ”
राकेश सिंह, महामंत्री जमशेदपुर भाजपा

”लक्ष्मण गिलुवा के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला। एक कुशल संगठनकर्ता एवं जनप्रतिनिधि के रूप में उनके कार्य सदैव स्मरण किये जायेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें। ”
प्रेम झा, जिला प्रवक्ता, भाजपा जमशेदपुर महानगर

”पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का यूँ असामयिक निधन राज्य, संगठन, समाज के लिए बड़ी क्षति है। उनकी सादगी, स्वभाव और व्यक्तित्व हजारों कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करेगा। संगठन में उनके मार्गदर्शन में काम करने का अवसर मिला, कई मौकों पर उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ। संगठन में एक अभिभावक के रूप में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी।”
चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा जमशेदपुर महानगर

”लक्ष्मण गिलुवा सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन का समाचार बहुत पीड़ादायक है। उनके साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला। प्रदेश में संगठन के विस्तार में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। ईश्वर उनकी आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।”
कुलवंत सिंह बंटी, खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य और भाजपा नेता

”लक्षमण गिलुवा के निधन से स्तब्ध हूँ। गिलुवा जी का जीवन प्रदेश व संगठन की सेवा में समर्पित रहा। उनका निधन भाजपा के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें व शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें।

चक्रधरपुर के लिए जमशेदपुर से शव को रवाना करते भाजपा के नेतागण.
[metaslider id=15963 cssclass=””]
ADVERTISEMENT
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post
Adityapur-Gamharia-Theft : आदित्यपुर और गम्हारिया में ट्रक से बैट्री चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में

Adityapur-Gamharia-Theft : आदित्यपुर और गम्हारिया में ट्रक से बैट्री चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाला भी पुलिस की गिरफ्त में

Jamshedpur : कोविड वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जायें : रानी गुप्ता

jharkhand-health-minister-attacks-central-government-झारखंड में 15 मई के बाद ही मिल सकेगा 18 साल से ऊपर वालों को कोरोना का टीका, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र की मोदी सरकार पर बोला बड़ा हमला, कहा-झारखंड को केंद्र सरकार ना टीका दे रहा है और ना रेमडेसीवीर दवा, नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को गाली देते है और पाकिस्तान को टीका दे दिये, झारखंड को मोहताज कर दिये, जानें क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता-video

jharkhand-health-minister-attacks-central-government-झारखंड में 15 मई के बाद ही मिल सकेगा 18 साल से ऊपर वालों को कोरोना का टीका, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र की मोदी सरकार पर बोला बड़ा हमला, कहा-झारखंड को केंद्र सरकार ना टीका दे रहा है और ना रेमडेसीवीर दवा, नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को गाली देते है और पाकिस्तान को टीका दे दिये, झारखंड को मोहताज कर दिये, जानें क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News