
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के रोड नंबर 15 के पास एक महिला निर्मला उपाध्याय के गले से बदमाश सोने की चेन छीन कर फरार हो गए। इस मामले में रविवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। निर्मला उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपने पति नर्मदेश्वर उपाध्याय के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही थी। तभी दो बदमाश बाइक से आए और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए।











