अनिल कुमार/बोकारो : बोकारो जिले के बेरमो बोकारो थर्मल गोविंदपुर डी पंचायत क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र (संख्या 17) में आम सभा द्वारा चयनित सेविका निशा कुमारी को पदभार ग्रहण कराया गया.
पर्यवेक्षिका गुंजन आर्य एवं गोविंदपुर डी पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा की उपस्थिति में उन्हें पद भार ग्रहण कराया गया. पदभार ग्रहण करने के बाद पंचायत की मुखिया चंदना मिश्रा ने नव नियुक्त आंगनबाड़ी सेविका को आंगनबाड़ी केंद्र का समय से एवं नियमानुसार संचालन करने का निर्देश दिया.
बताते चलें कि इससे पूर्व बेरमो उप प्रमुख के द्वारा सेविका का पदभार ग्रहण कराया जा चुका है. ऐसे में आज दूसरी बार पर्यवेक्षिका वा मुखिया द्वारा आयोजित पदभार ग्रहण समारोह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. पदभार ग्रहण समारोह में उप मुखिया देवंती देवी, वार्ड सदस्य सुधा देवी, राजेश कुमार, अंजना देवी, रिंकू लाल, संगीता शर्मा, रामायण सिंह, सहायिका वीणा देवी आदि भी मौजूद रहे.














