बोकारो:झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बोकारो महानगर कमेटी का गठन किया है. महानगर कमेटी में सचिव के पद पर मोहम्मद फिरदोस को नियुक्त किया गया है. फिरदौस की नियुक्ति पर जेएमएम के नेताओं ने आज नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर नवनियुक्त सचिव का स्वागत किया. इस दौरान फूल मालाओं के साथ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फिरदौस का स्वागत किया.(नीचे भी पढ़े)
इस दौरान मोहम्मद फिरदौस ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए इस जिम्मेदारी के लिए जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन और राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री ने एक विस्थापित के बेटे को नगर सचिव की जिम्मेदारी दी है. जिसे वे पूरी तरह से ईमानदारी और लोगों के हित में काम कर निभाने का काम करेंगे.











