
अनिल कुमार / बोकारो : बोकारो चास चेक पोस्ट के महावीर मंदिर प्रांगण में रामनवमी को लेकर श्री महावीर अखाड़ा का बैठक रखा गया. बैठक सुरेश कुमार केडिया के नेतृत्व में किया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री महावीर अखाड़ा चेक पोस्ट चास की ओर से अखाड़ा जुलूस झांकी के साथ 31 मार्च को चेक पोस्ट, मेन रोड, धर्मशाला होते हुए चास चेक पोस्ट पर समाप्त हो जायेगा. इस जुलूस में झांकी में शिव परिवार, श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, राधा-कृष्ण की भव्य झांकी गाजे-बाजे के साथ ताशा जो की हजारीबाग से आयेगी और चार पहलवान भी अपना करतब दिखाएंगे. वही अध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि कोरोना काल के चार साल बाद महावीर जुलूस निकाला जाएगा. बैठक की जानकारी देते हुए महावीर मंदिर के पूजारी विनय ठाकुर ने बताया कि यह अखाड़ा 51 वर्षों से झांकी निकालती है. इस वर्ष तैयारी जोर-शोर से कर रहे है. दर्जनों खिलाड़ियों की ओर से हैरतअंगेज खेल का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बनेगा. झांकी की तैयारी के साथ भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी.



