अनिल कुमार/बोकारो : डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद किए जाने से आक्रोशित छात्रों ने बोकारो के चास कॉलेज के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को संबोधित करते हुए छात्र नेता रोहन कुमार महतो ने कहा कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद किये जाने से स्थानीय विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. उन्हें शिक्षा ग्रहण करने के लिए अब दूसरी जगह जाना पड़ेगा. (नीचे भी पढ़ें)
नेताओं ने कहा कि सेमेस्टर वन में छात्रों को फेल कर दिया गया था. यदि इस तरह से होता रहा तो छात्र आगे बढ़ने के बजाय एक ही परीक्षा बार-बार देने को मजबूर होंगे. ऐसे में छात्रों के भविष्य के सामने बहुत बड़ा संकट उत्पन्न हो जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
आक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर कालेज में प्रवेश का मार्ग बंद कर दिया. इस बाबत छात्र नेताओं ने कहा कि कॉलेज में एक दिन के लिए प्रवेश रोका गया है, लेकिन यहां तो छात्रों के नामांकन पर परमानेंट रोक लगाई जा रही है. यदि प्रबंधन हमारी मांगों पर विचार नहीं करता और इंटर की पढ़ाई शुरू नहीं होती है तो हम लोग और वृहत् आंदोलन करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
नेताओं ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन हमारे साथ वार्ता के लिए भी तैयार नहीं है. केवल यह बहाना बनाना कि यूनिवर्सिटी से ही इसकी पढ़ाई बंद की गई है, ठीक नहीं है. छात्रों का गुस्सा देखते हुए कॉलेज प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी. मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर प्रदर्शन खत्म कराया.












