रांची : शुक्रवार और शनिवार को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने दक्षिणी बिहार और पश्चिमी झारखंड में बंद का एलान किया है. इसके लेकर खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी किया है. नक्सलियों ने चतरा जिले के लावलौंग थाना स्थित ग्रहे जंगल में हुई एक मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने दो दिन झारखंड और बिहार बंद का आह्वान किया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसे लेकर खुफिया विभाग ने दोनों जिला के पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजा है. जिसमें बताया गया है कि झारखंड की सीमावर्ती जिले औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका मुख्य रूप से भाकपा माओवादी संगठन की गतिविधियों से प्रभावित है. इसके अलावा लखीसराय और मुंगेर में माओवादी की सक्रियता है. उग्रवादियों के गतिविधियों के कारण क्यूल-जमालपुर, क्यूल-जसीडीह, गैंड कोर्ड लाइन तथा जीटी रोड का क्षेत्र संवेदनशील बना हुआ है. उग्रवादियों द्वारा प्रतिशोध स्वरूप अपने प्रभाववाले क्षेत्र में पुलिस और
अन्य अधिकारियों को विशेष सतर्कता और आवश्यक सुरक्षात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.



