चाकुलिया : झारखंड सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और बांसतोला रेलवे के बीच गुरूवार की रात जंगल के रास्ते रेलवे ट्रैक पार कर रहें सात हाथियों के झूंड में से तीन साथियों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है. हाथियों के ट्रेन दुर्घटना में मौत होने से हावड़ा – जमशेदपुर रेल लाइन पर ट्रेन का परिचायक प्रभावित हो गया है और कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन लेट से चल रही है. मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना की सूचना पाकर बंगाल के वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंचकर हाथियों के शव को ट्रैक से हटाने में जुटे हुए हैं. वहीं सुबह के आठ बजे तक झूंड के अन्य चार हाथी दुर्घटना स्थल पर रेलवे ट्रैक पर जमें हुए थे. ग्रामीण और वन विभाग की टीम काफी मशक्कत करने के बाद उक्त हाथियों को ट्रेक से सटे जंगल की और ले गए और इसके पश्चात रेलवे ट्रेक से हाथियों के शव को हटाने के कार्य में जुटे. (नीचे भी पढ़ें)

इसके पूर्व भी चाकुलिया और बंगल में हुई है हाथियों की मौत : चाकुलिया से लेकर बासतोला रेलवे स्टेशन के बीच कई इसके पूर्व भी हाथियों की मौत रेलवे ट्रेक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आकर हुई है. अक्सर हाथियों के झूंड जंगल से निकलकर रेलवे ट्रेक पार कर इधर से उधर जाते हैं. ज्ञात हो कि खड़गपुर रेलवे डिवीजन के अंतर्गत पड़ने वाली ऐसे कई स्टेशन है जो जंगल से सटे हुए है और अक्सर हाथियों का झूंड इसी रास्ते रेलवे ट्रेक पार करते है.



