रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार की कैबिनेट की बैठक मंगलवार को दोपहर 3 बजे बुलायी गयी है. इसमें कई अहम फैसले होंगे. मंगलवार को होने वाली बैठक में सभी मंत्रियों को साथ रहने की अपील की गयी है. कैबिनेट की बैठक को लेकर तैयारी कैबिनेट सचिव स्तर पर शुरू हो चुकी है. बताया जाता है कि कई सारे पेंडिंग मामले को लेकर कैबिनेट में चर्चा की जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान टाटा लीज नवीकरण समेत कई सारे मसले पर चर्चा हो सकती है. कैबिनेट की बैठक पर सबकी नजरें टिकी होगी क्योंकि इस साल से टाटा लीज नवीकरण लटका हुआ है. यह संभव है कि इस पर कैबिनेट में चर्चा की जाये.




