
जमशेदपुर : झारखंड कैबिनेट की बैठक 9 दिसंबर गुरुवार को आहूत की गयी है. झारखंड मंत्रालय में यह बैठक आहूत की गयी है. शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष यानी कैबिनेट हॉल में यह मीटिंग होगी. इस बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. खास तौर पर कोरोना के बढ़ते संक्रमण और ओमिक्रॉन को लेकर सरकार कोई फैसला ले सकती है. चूंकि, दिसंबर माह में ही राज्य सरकार के दो साल पूरे होने वाले है, इस कारण इस दौरान बहाली की प्रक्रिया को और तेज करने और नयी बहालियों के लिए रास्ता साफ करने को लेकर कई सारे संशोधनों को भी मंजूरी दी जा सकती है. इसके अलावा पेट्रोल-डीजल को लेकर क्या किया जा सकता है, इसके बारे में भी चर्चा की जायेगी. वैसे राज्य सरकार ने पहले ही साफ कर दिया है कि वे लोग पेट्रोल और डीजल पर कोई कीमत कम करने नहीं जा रहे है. इस कारण लोगों में मायूसी है. कई सारे जमीन से संबंधित चीजों को मंजूरी दी जायेगी. इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में सरकार के स्तर पर महत्वपूर्ण फैसले लिये जायेंगे.





