रांची : झारखंड के अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) की टीम ने इंटरनेट बैंकिंग का फर्जी एप के जरिये लोगों के बैंक एकाउंट से पैसे की निकासी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. सीआइडी की टीम ने इस गिरोह के चारलोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से ठगी करने के लिए जरूरी सारे दस्तावेज और उपकरण बरामद किये गये है. पकड़े गये लोगों में रांची के कांके थाना क्षेत्र के पतरागोंदा निवासी अमर प्रताप सिंह उर्फ शुभम कुमार, रांची के जगरनाथपुर हवाईनगर निवासी गोपाल सिंह, हजारीबाग के मातोश्री थाना कोर्रा निवासी सपन कुमार सिन्हा, गिरीडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहन साव को गिरफ्तार किया है. (नीचे भी पढ़ें)

इस गिरोह के लोगों द्वारा बड़े पैमाने पर विभिन्न बैंक एचडीएसपी, स्टेट बैंक, आइसीआइसीआइ, पंजाब नेशनल बैंक के केवाइसी अपडेट करने के लिए बैंको के खाताधारकों को इंटरनेट बैंकिंग के एंड्रायड एपलिकेशन का फेक एप्लीकेशन से संबंधित एक फर्जी लिंक का एसएमएस भेज थे, जिसमें यह लिखा होता था कि ”Dear User Your HDFC Account will be suspended today Please update your PANCARD click here http://surl.li/gdiig Regards”. उपरोक्त एसएमएस में दिये गये लिंक पर क्लिक करने पर बैंक के इंटरनेट बैंकिंग का फेक एप्लीकेशन फोन में इंस्टाल हो जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
एप्लीकेशन को खोलकर अपने इंटरनेट बैंकिंग में लॉगइन करने पर साइबर अपराधियों द्वारा इंटरनेट बैंकिंग से संबंधित यूजर आइडी, पासवर्ड, ओटीपी इत्यादी डाटा डैश बोर्ड के माध्यम से संरक्षित कर ठगी कर लिया जाता था. गिरफ्तार साइबर अपराधी के पास से बरामद मोबाइल, लैपटॉप इत्यादी में काण्ड से संबंधित डेटा पाया गया जिसका प्रयोग इनके द्वारा ठगी करने के लिए प्रयास किया जाता है. उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार साइबर अपराधकर्मी पोनोग्राफिक, डेटिंग वेबसाइट और फेसबुक पेज बनाकर उसमें एडवरटाइजमेंट डालकर ठगी करने का भी काम करते है. उक्त वेबसाइट तथा फेसबुक पेज पर लड़के लड़कियों से डेटिंग तथा एस्कोर्ट सर्विसेज के लिए फर्जी मोबाइल नम्बर डालते हैं. जब लोग दिये गये मोबाइल पर सम्पर्क करते हैं तो रजिस्ट्रेशन तथा अन्य एडवास फिस के नाम पर उनसे ठगी कर लेते है.(नीचे भी पढ़ें)
इस अपराध शैली से बचने का तरीका :
- किसी अज्ञात मोबाइल नम्बर से कॉल आने पर अपनी कोई निजी जानकारी साझा न करें.
- किसी भी अज्ञात नम्बर से आये एसएमएस में दिये गये अज्ञात या संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करे.
- गुगल प्ले स्टोर का प्रयोग करने से पहले गुगल प्ले प्रोटेक्ट की सुविधा का प्रयोग करे
- बैंक से संबंधित किसी भी एप्लीकेशन पर संदेह होने पर नजदीकी बैंक शाखा में संपर्क करें.












