
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय (इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट इडी) को दूसरा समन किया गया है. इससे पहले 8 अगस्त को नोटिस भेजकर 14 अगस्त को इडी के समक्ष हाजिर होने को कहा गया था. अब दूसरे समन में 24 अगस्त को इडी ऑफिस के रांची जोनल ऑफिस में हाजिर होने को कहा गया है. इडी की ओर से पहले जारी किये गये नोटिस के बाद वक्त ले लिया था और जाने में असमर्थता जतायी थी. इसके बाद एक बार फिर से नोटिस जारी किया गया है. जमीन घोटाले में पूछताछ करने के लिए यह नोटिस जारी किया गया है. दूसरी ओर, इस नोटिस के बाद राजनीति गर्म हो गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
सत्ता पक्ष के नेताओं ने कहा है कि इडी की कार्रवाई उनको डराने के लिए हो रही है. वे डरने वालों में से नहीं है. मंत्री मिथलेश ठाकुर उर्फ मुन्नु ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री को इडी का नोटिस दिल्ली से लिखी गयी पटकथा है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला. वहीं, विपक्ष के नेता और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि अगर सबकुछ ठीक है. मुख्यमंत्री खुद पाक साफ है तो फिर सीएम को इडी के बुलावे पर जाने में डर क्यों लग रहा है. सही है तो जांच होने दीजिये. आपको बता दें कि इडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी और उनके परिवार की संपत्तियों के बारे में पूछताछ करने के लिए बुला रही है.












