
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ सोमवार को रांची के बूटी रोड स्थित दीनदयाल नगर आईएएस क्लब पहुंचे. मुख्यमंत्री वहां जमशेदपुर के उपायुक्त (डीसी) राजीव रंजन की सुपुत्री ऋचा के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवदंपति वर-वधू को आशीर्वाद एवं सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी. (नीचे देखे पूरी खबर)

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने उपायुक्त राजीव रंजन एवं उनके सगे-संबंधियों से मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई दी तथा हर्ष व्यक्त किया. आपको बता दे कि, जमशेदपुर के उपायुक्त राजीव रंजन काफी लंबे समय से मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिन के पद पर पदस्थापित थे. इसके बाद उनको वहां से जमशेदपुर का डीसी बनाकर भेजा गया है. उनको मुख्यमंत्री का करीबी माना जाता है.















