
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी के महासचिव एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. मौके पर मंत्री आलमगीर आलम एवं झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे. बताया जाता है कि एक पत्र भी उन्होंने सौंपा है, जिसमें मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, विधायकों, सांसद और तमाम नेताओं की भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया है. मुख्यमंत्री ने मामले को देखने की बात कहीं है. आपको बता दें कि प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय लगातार कार्यकर्ताओं, नेताओं और विधायकों के साथ मंत्रियों से मुलाकात करते रहे है, जहां उनको सरकार के स्तर पर कई शिकायतें मिली थी. इस मुलाकात के बाद यह बैठक मुख्यमंत्री के स्तर पर हुई है. मुख्यमंत्री के स्तर पर यह पहली बार मीटिंग नये प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय के साथ हुई है. इस दौरान प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रदेश के मंत्री सह विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी मौजूद थे.






