
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत रोड नंबर 7 हुसैनी मोहल्ला निवासी खुर्शीद आलम के घर चोरी हो गई. इसकी सूचना परिजनों को तब हुई जब वे लोग सुबह उठे. सुबह उठने पर पाया कि गहनों से रखा बैग खुला है. जांच करने पर पाया कि घर से नकद की भी चोरी कर ली गई है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर डीएसपी पटमदा सुमित कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा घटनास्थल पहुंचे और जांच की. जांच में गहनों का एक बॉक्स पड़ोसी की छत पर पाया गया. जानकारी देते हुए नासिर खान ने बताया कि उनके घर पर शादी समारोह था. 4 मार्च को शादी थी और 6 मार्च को रिशेप्शन हुआ था. सोमवार को सभी रिश्तेदार भी अपने-अपने घर चले गए थे. बीती रात को सभी खाना खाकर 12 बजे तक सो गए थे, आज सुबह जब घर के लोग उठे तो पाया कि घर में चोरी हो गई है. चोर घर में छत की ओर से घुसे थे. चोरों ने घर में रखे 25 हजार रुपये नकद और लगभग दो लाख के गहनों की चोरी की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





