• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 21, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राजनीति

jharkhand-congress-झारखंड कांग्रेस में उठापटक तेज, विधायक दीपिका पांडेय के बयान से सियासत गर्माया, कांग्रेस को सरकार का बाहर से समर्थन देने की सलाह, दीपिका के खिलाफ अनूप सिंह समर्थकों ने भी खोला मोर्चा, आपसी खींचतान तेज

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
दीपिका पांडेय सिंह और अनूप सिंह.

रांची : झारखंड में सरकार गिराने की साजिश मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस का अंदरूनी विवाद भी गहरा गया है. कांग्रेस विधायक अनूप सिंह उर्फ जयमंगल सिंह ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराकर इस मामले में जांच का आग्रह किया गया था. वहीं विधायक अनूप सिंह द्वारा उठाये गये इस कदम पर पार्टी की राष्ट्रीय सचिव सह महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने ही सवाल उठाया है. दीपिका पांडेय सिंह का कहना है कि थाने में शिकायत करने या इस तरह की बात को सार्वजनिक करने के पहले पार्टी के अंदर ही चर्चा होनी चाहिए थी. दीपिका का यह भी कहना है कि इस तरह के मुद्दे पर पार्टी विधायकों को सार्वजनिक रूप से अपनी बातें रखने के बजाय पार्टी फोरम पर ही बात करनी चाहिए. उन्होंने यह भी सुझाव दे डाला कि यदि भाजपा को सत्ता से बाहर रखना जरूरी है, तो पार्टी को हेमंत सरकार को बाहर से समर्थन देना चाहिए. साथ ही उन्होंने स्थिति में सुधार नहीं होने पर त्यागपत्र देने की बात तक कह डाली. दूसरी तरफ पार्टी के कुछ नेताओं का यह मानना है कि दीपिका पांडेय सिंह ने जो बातें रखी, वह अपने आप में पार्टी की नीति और दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है. जिस तरह से वह अनूप सिंह और दूसरे विधायकों को अपनी बात पार्टी फोरम में रखने की बात कह रही है तो उन्हें भी यह बात सार्वजनिक रूप से कहने के बजाय पार्टी फोरम में ही रखनी चाहिए थी. वहीं हेमंत सोरेन सरकार में शामिल होने का फैसला पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का है. ऐसे में दीपिका को अपना यह सुझाव भी पार्टी फोरम में ही रखना चाहिए था कि सरकार को बाहर से समर्थन दिया जाए. पार्टी के कुछ नेता इस बात को लेकर भी खासे नाराज है कि जिस तरह से छोटी-छोटी बातों को लेकर वह गोड्डा में पुलिस पदाधिकारियों से उलझ जा रही है. इससे पूरी पार्टी की छवि खराब हो रही है. दीपिका पांडेय सिंह की नसीहत और वह भी सार्वजनिक रूप से दिये गये सुझाव से नाराज कांग्रेस विधायकों और नेताओं का यह कहना है कि करीब 19 महीने के हेमंत सोरेन सरकार के शासनकाल में सरकार के खिलाफ और प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ जितनी बयानबाजी उन्होंने की है उतनी किसी अन्य विधायक या नेता ने नहीं की. कांग्रेस संगठन के कुछ लोगों को यह भी अहसास हो रहा है कि जब से उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाते हुए उत्तराखंड में सह प्रभारी जिम्मेवारी सौंपी गयी है, तब से वह झारखंड प्रदेश संगठन पर भी हावी होना चाह रही है. वहीं कुछ नेता उत्तराखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने की बजाय दीपिका पांडेय सिंह द्वारा झारखंड प्रदेश के मामले में हस्तक्षेप की कोशिश को भी अधिकारों का हनन मान रहे है. पिछले दिनों इसी तरह की छोटी बातों को लेकर दिल्ली में भी दीपिका पांडेय सिंह का एक जिलाध्यक्ष के साथ बकझक की खबर भी आयी थी और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को देख लेने की चेतावनी दी थी.

ADVERTISEMENT
Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम
खबर

congress national meeting : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में झारखंड के कांग्रेसियों ने लिया हिस्सा, जमशेदपुर के कांग्रेसियों ने भी दिखाया दम

May 6, 2026
Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में
खबर

Jamshedpur bjm leader resigns : विधायक सरयू राय के करीबी मुकुल मिश्रा ने भाजमो छोड़ा, सौंपा इस्तीफा, जदयू में विलय का किया विरोध, जानें क्या लिखा है इस्तीफा में

May 16, 2026
Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान
खबर

Jharkhand bjp election mode : झारखंड भाजपा में शामिल हुए एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, हिमंता का बड़ा बयान – 7 व 8 अक्टूबर तक हो जायेगा टिकटों का ऐलान

May 16, 2026
Next Post

jharkhand- जेपीएससी ने मेरिट लिस्ट रद्द के खिलाफ हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के ऑर्डर को दी चुनौती, कहा- मेरिट लिस्ट नियमों के अनुसार ही बनी, किसी तरह की गड़बड़ी नहीं

Jamshedpur : जमशेदपुर टाइगर क्लब ने मनाया सरदार उधम सिंह का बलिदान दिवस, उधम सिंह की जीवनी से प्रेरणा लेने पर बल

Jamshedpur : गोविंदपुर मे क्षत्रिय महासभा का मिलन समारोह आयोजित, अविनाश सिंह चौहान नगर उपाध्यक्ष बने, मंडल अध्यक्षों की भी हुई नियुक्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur international yoga day-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

jamshedpur police success- बागबेड़ा पुलिस को मिली सफलता, तड़ीपार अपराधी को धर दबोचा, प्रशासनिक आदेशों का कर रहा था उल्लंघन, देखिए video

TamilNadu ammonia gas leak- तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 7 की मौत, इस घटना में ज्यादातर महिलाएं प्रभावित, 65 से ज्यादा घायल

Srinath University international yoga day- श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन व श्रीनाथ विवि की ओर से योग शिविर आयोजित, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बढ़- चढकर लिया हिस्सा, योगाभ्यास कर योग की महत्ता बतायी, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

jamshedpur international yoga day-बाराद्वारी पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स एकेडमी में मनाया गया योग दिवस, योग की प्रासंगिकता पर दिया गया जोर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur international yoga day-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

jamshedpur police success- बागबेड़ा पुलिस को मिली सफलता, तड़ीपार अपराधी को धर दबोचा, प्रशासनिक आदेशों का कर रहा था उल्लंघन, देखिए video

TamilNadu ammonia gas leak- तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 7 की मौत, इस घटना में ज्यादातर महिलाएं प्रभावित, 65 से ज्यादा घायल

Srinath University international yoga day- श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन व श्रीनाथ विवि की ओर से योग शिविर आयोजित, शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बढ़- चढकर लिया हिस्सा, योगाभ्यास कर योग की महत्ता बतायी, प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

jamshedpur international yoga day-बाराद्वारी पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स एकेडमी में मनाया गया योग दिवस, योग की प्रासंगिकता पर दिया गया जोर

jamshedpur rural accident- कोवाली के पास सड़क हादसा, हरिणा मेला से लौट रहे जुगसलाई के दो युवक घायल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News