
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जोजोबेड़ा स्थित नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेरा सीमेंट प्लांट विस्तारीकरण में कंपनी से सटे आस-पड़ोस इलाके के युवाओं को रोजगार देने के संबंध में कंपनी को एक ज्ञापन सौपा गया. इसमें यह बताया गया कि बेरोजगारी क्षेत्र की बड़ी समस्या है. वर्तमान में पढ़े लिखे युवा भी बेरोजगारी से ग्रसित है. बेरोजगारी के कारण कई समस्याएं भी जन्म लेती है, जो समाज के युवा वर्ग में आक्रोश एवं मानसिक अशान्ति फैलाती है. प्रबंधन से इन लोगों ने मांग की है कि बेरोजगारी की समस्या को देखते हुए नुवोको कंपनी से सटे आसपास के इलाके के ज्यादा से ज्यादा युवा को रोजगार मुहैया कराया जाये. अगर 15 दिनों के अंदर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो कंपनी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी. इसकी सारी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी. ज्ञापन सौंपने वालो में मुख्य रूप से कांग्रेस जिला महासचिव चंदन पांडेय, राजू कुमार, मुन्ना यादव, अमन कुमार, दीपू कुमार, ओमप्रकाश कुमार, हिमांशु कुमार, अंकित कुमार, साहिल कुमार, सचिन कुमार, नीतीश सिंह, आमोद कुमार, विवेक कुमार, प्रेम कुमार, महेश कुमार आदि उपस्थित थे.





