
रांची : झारखंड कांग्रेस में बगावती तेवर देखने को मिला है. कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की गयी. शुक्रवार को कचहरी रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान ही कांग्रेसियों ने जोरदार विरोध किया. कांग्रेस के दफ्तर के नीचे आरपीएन सिंह के खिलाफ नारेबाजी की गयी और मुर्दाबाद के नारे लगाये. सारे लोग पार्टी का झंडा लगाये हुए थे और जमकर नारेबाजी कर रहे थे. विरोध करने वाले लोगों में किशोरगंज प्रखंड के अध्यक्ष शामिल थे. इस दौरान इन लोगों ने पुतला भी फूंक दिया. हालांकि, बाद में कांग्रेस के रांची महानगर अध्यक्ष संजय पांडेय आये और सारे कार्यकर्ताओं को जब फटकार लगायी, तब सारे लोग वहां से भाग निकले. बताया जाता है कि लोगों में वर्तमान कमेटी का विरोध था. इन लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और प्रभारियों का विरोध किया. वैसे कांग्रेस में नयी बात नहीं है. कांग्रेसियों का यह विरोध पहले भी होता रहा है. इस विरोध को खुद आरपीएन सिंह ने काफी गंभीरता से लिया है. इसको लेकर विरोध करने की घोषणा की है.




