
जमशेदपुर : जमशेदपुर ही नहीं पूरे झारखंड में दुर्गा पूजा को लेकर संशय की स्थिति है. इसको देखते हुए जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति की एक प्रतिनिधिमंडल ने दुर्गा पूजा के गाइडलाइंस को जल्द से जल्द जारी करने हेतु झारखंड सरकार के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव से निवेदन किया कि पूजा में समय मात्र 1 महीने का ही शेष रह गया है. दुर्गा पूजा की तैयारियों के लिए यह समय काफी कम है. समितियां असमंजस में है कि आखिर सरकारी गाइडलाइंस की प्राप्ति कब होगी और किस रूप में हमें पूजा करना है. जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के द्वारा शहर में विभिन्न पूजा समितियों से जो सुझाव प्राप्त कर एक गाइडलाइन की रूपरेखा जो तैयार किया गया था उसे मुख्य सचिव को विचार-विमर्श हेतु सौंपा गया. इसमें मुख्य रुप से भोग वितरण, पुष्पांजलि, सिंदूर खेला आदि की अनुमति जो पिछले वर्ष नहीं थी उसे इस वर्ष देने की मांग की गई. इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से अध्यक्ष चंद्र नाथ बनर्जी, कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष सिंह, महासचिव रामबाबू सिंह, सचिव अरुण सिंह मौजूद थे.




