
जमशेदपुर : वैश्विक महामारी के रूप में पैर पसार रहे कोरोना वायरस को रोकने के लिये पुरे विश्व में प्रयास किया जा रहा है.लेकिन फिर भी ये थमने का नाम नही ले रहा है. झारखण्ड में कोरोना से बचाव के लिए जो उपाय अपनाये जा रहे है. वो वाकई काबिलेतारीफ है. एक तरफ प्रशासन मुस्तैद है वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री और विधायक भी जनता कि सेवा में लगे हुए है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का रवैया ट्विटर पर काफी एक्टिव है. जबकि उनके साथ ही कुछ विधायक भी जनता के सेवा के लिए तत्पर नजर आ रहे है. जामतारा के विधायक डॉ इरफ़ान अंसारी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर आग्रह किया कि उन्हें जनता कि सेवा करने का नदेश दिया जाये. क्यों कि जनता ने ही उन्हें विधायक चुना है. गौरतलब हो कि डॉ इरफ़ान अंसारी विधायक बनने से पहले चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर चुके है.जिस से उन्हें अनुभव भी है.

दूसरी तरफ लॉक डाउन कि वजह से देवघर के तारा इंटरप्राइजेज में घरेलू गैस के लिए बहुत भीड़ थी. जिस पर त्वरित कारवाई करने का निर्देश हेमंत सोरेन ने दिया. वही पश्चिमी सिंहभुम में तालाबंदी को संपूर्ण सफल बनाने के लिए सदर चाईबासा की गली-गली में घूम कर एसडीओ और एसडीपीओ के नेतृत्व में लोगों को पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूक किया जा रहा है. जबकि पूर्वी सिंहभूम में उपायुक्त के निर्देशानुसार जन सुविधा केंद्र भी खोले गये है. परसुडीह में मैती स्टोर, जुगसलाई में राजेश भंडार , बिष्टुपुर में अशोका एंड कं, मानगो में अरुण स्टोर, .महेश भंडार-गोलमुरी, रसपाल स्टोर-साकची. में शुरुआत किया गया है. जन सुविधा केंद्र खुलने का समय सुबह 10 बजे से शाम -05 बजे तक का है. सरकार द्वारा निर्धारित दर है. .आलू:-25/ , प्याज:-25/, चावल मध्यम:-26/ , आटा:-28-30/ , रहर दाल :-65-90/ है. मुख्यमंत्री ने होम डिलीवरी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने को कहा है ताकि उन्हें घर से बाहर आने कि जरूरत ना पड़े.
जमशेदपुर के विधायकों ने दिखायी उदारता, इलाज के लिए सरकार के खजानें में दिये पैसे
जमशेदपुर के विधायकों ने उदारता दिखायी है. इसके तहत सरकार के खजानें में ही पैसे इन लोगों ने दिये है. कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के मद्देनजर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती, घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन, पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विधायक मद से 25-25 लाख रुपए तथा जुगसलाई के विधायक मंगल कालिन्दी ने 30 लाख रुपए विधायक मद से देने का घोषणा की है. इसी तरह जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भी 25 लाख रुपये इलाज के लिए दिये है. इसी तरह पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने विधायक फंड से 10 लाख रुपये दिये है. पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उक्त राशि का उपयोग कोरोना वायरस संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर किए जा रहे उपायों में करेंगे.








