देवघर : कबड्डी प्रीमियर लीग (केपीएल) सीजन 2 के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ ही देवघर के कबड्डी खिलाड़ियों के ऑक्शन के लिए शनिवार को यहां सेलेक्शन ट्रायल आरंभ हुआ. दो दिवसीय यह सेलेक्शन ट्रायल देवघर इनडोर स्टेडियम के कबड्डी ग्राउंड में आयोजित हो रहा है, जिसमें कबड्डी प्रीमियर लीग की 6 फ्रेंचाइजी टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
आज 18 मार्च को देवघर के खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ, जबकि 19 मार्च को झारखंड के अन्य जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा और इसी ट्रायल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कर ऑक्शन के जरिये सभी फ्रेंचाइजी के लिए टीमें तैयार की जाएंगी. कबड्डी प्रीमियर लीग का सीजन- 2 आगामी 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक देवघर के केके स्टेडियम में आयोजित होगा. (नीचे भी पढ़ें)
सेलेक्शन ट्रायल जिला कबड्डी संघ के अध्य्क्ष रामप्रवेश सिंह की देखरेख में आयोजित हुआ. इनके साथ कबड्डी संघ के आलोक कुमार, अशरफ़ अली, चन्दन कुमार पांडेय, रंजीत,साजन आदि ने भी सेलेक्शन ट्रायल में अहम भूमिका निभायी.



